सम्बंधित जानकारी
- IPL में केन विलियमसन से छिनी सनराइसर्ज की कप्तानी, अब डेविड वॉर्नर संभालेंगे कमान
- आईपीएल सीजन 13 के लिए 2 मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे महेंद्र सिंह धोनी
- आईपीएल 2020 के बाद होगा ‘ऑल-स्टार’ क्रिकेट मैच
- रोहित और धोनी की भिड़ंत से होगा आईपीएल के 13वें सत्र का आगाज़
- IPL 2020 Schedule: मुंबई और चेन्नई में होगा उद्घाटन मैच, IPL में हुआ बड़ा बदलाव
Kapil Dev | खिलाड़ियों की थकने की शिकायत पर कपिल देव बोले, मत खेलो आईपीएल
नई दिल्ली। 1983 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने उन भारतीय क्रिकेटरों को लताड़ा है, जो आईसीसी के व्यस्त कैलेंडर के कारण थकने की शिकायत करते हैं। कपिल ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान ब्रेक ले लेना चाहिए, क्योंकि आप यहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे होते हैं।
5वें एचसीएल सम्मान समारोह में शिरकत करने आए कपिल ने कार्यक्रम के इतर बातचीत करने हुए उक्त विचार रखे। कपिल देव थक जाने की शिकायत करने वाले भारतीय क्रिकेटरों से खफा नजर आए। उनका कहना कि जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो अलग भावना होनी चाहिए। यहां उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है।
कपिल ने माना कि आजकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर बहुत व्यस्त रहता है। जिन क्रिकेटरों को लगता है कि वे थक गए हैं, तो उन्हें सबसे पहले आईपीएल से ब्रेक लेना चाहिए। असल में कपिल का कटाक्ष विराट कोहली की तरफ था जिन्हें लगता है कि बहुत ज्यादा क्रिकेट हो रहा है।
कपिल देव ने हालांकि इस बात पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि क्या उन्होंने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से मिली हार या फिर वनडे सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों में किसी भी तरह के थकान के संकेत देखे थे? कपिल ने कहा कि मुझे नहीं पता। टीवी देखना और बयान देना मेरे लिए बहुत मुश्किल और अनुचित है।
