सम्बंधित जानकारी
- इंग्लैंड ने चुनी एशेज के पहले टेस्ट के लिए टीम, जो रूट करेंगे कप्तानी, आर्चर भी शामिल
- आयरिश लक और अल्लाह ने दिलाया इंग्लैंड को वर्ल्ड कप खिताब : मोर्गन
- इंग्लैंड के 3 गेंदबाजों ने तोड़ा इयान बॉथम का रिकॉर्ड, सबसे आगे जोफ्रा आर्चर
- विश्व कप 2019 : विकेट उड़ाते हुए जब 'छक्के' के लिए गई जोफ्रा आर्चर की गेंद
- ICC World Cup 2019 : आर्चर, रॉय तथा पाकिस्तान पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
Jofra Archer। दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में आर्चर को प्रवेश, मोईन अली बाहर
लंदन। विश्व कप विजेता जोफ्रा आर्चर को अगले सप्ताह से लार्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए शुक्रवार को मोईन अली की जगह इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।
इससे तेज गेंदबाज आर्चर को टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिल सकता है और वे जेम्स एंडरसन की जगह ले सकते हैं, क्योंकि इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले इस गेंदबाज को पिंडली में चोट लगी है जिससे वे एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया से मिली 251 रन की हार में केवल 4 ओवर ही फेंक सके थे। आर्चर इस मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे।
इंग्लैंड टीम इस प्रकार है- रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट, जो डेनली, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्राड, जैक लीच और सैम कुरेन।
