सम्बंधित जानकारी
- जेम्स एंडरसन का यह ओवर रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट (वीडियो)
- India vs England : लीच और एंडरसन ने इंग्लैंड को दिलाई बड़ी जीत, भारत 227 रन से हारा
- अपनी हॉट अदाओं से एली अवराम ने फिर ढाया कहर, शेयर की बोल्ड तस्वीरें
- भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाजों के बीच होगी विकटों की जंग
- टेस्ट सीरीज जीतनी है तो इन 5 इंग्लैंड खिलाड़ियों पर करना होगा काबू
पहले टेस्ट के पांचवें दिन के हीरो जेम्स एंडरसन को दूसरे टेस्ट में मिलेगा आराम!
चेन्नई: इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि जेम्स एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं है और अगर 40 पार करने के बाद भी 38 वर्ष का यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के तेज आक्रमण की अगुवाई करता है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी ।
एंडरसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड ने वह मैच 227 रन से जीता। एंडरसन ने तेजी से अंदर आती गेंद पर 50 रन बना चुके शुभमन गिल और रहाणे को एक ही ओवर में बोल्ड किया था। इस ओवर के कुछ देर बाद इंग्लैंड की जीत के सामने सबसे बड़े बाधक ऋषभ पंत को भी उन्होंने रुट के हाथों कैच आउट करवाया था।
इंग्लैंड के कोच ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा , वह पूरी तरह से फिट है और दिख भी रहा है । उसने इस पर काफी मेहनत की है । फिट होने के साथ वह बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहा है ।उन्होंने कहा , जब तक वह फिट है, मजबूत है और स्वस्थ है और खेलना चाहता है , वह खेल सकता है। है कि नहीं।
जबर्दस्त फॉर्म के बावजूद रोटेशन नीति के तहत एंडरसन को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। कोच ने कहा , उसे बाहर रखना कठिन है। मैं विजयी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता। देखते हैं कि क्या होता है।उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिये रोटेशन सही विकल्प है।
गौरतलब है कि पिछले साल 600 टेस्ट विकटें लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन के संन्यास पर समय समय पर अटकलें लगती रहती हैं। हालांकि इससे उनके प्रदर्शन में जरा भी कमी नहीं हुई है। वह अब भी उतने ही पैने हैं। भारत जैसी सपाट पिचों पर जहां दूसरे तेज गेंदबाज विकट को तरसते हैं वह अपनी कला से बल्लेबाज को छका चुके हैं। पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुल्कर को तो वह कई बार भारत दौरे पर आउट कर चुके हैं।(भाषा)
