सम्बंधित जानकारी
- India vs England : लीच और एंडरसन ने इंग्लैंड को दिलाई बड़ी जीत, भारत 227 रन से हारा
- अपनी हॉट अदाओं से एली अवराम ने फिर ढाया कहर, शेयर की बोल्ड तस्वीरें
- भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाजों के बीच होगी विकटों की जंग
- टेस्ट सीरीज जीतनी है तो इन 5 इंग्लैंड खिलाड़ियों पर करना होगा काबू
- मलाइका अरोरा का बोल्ड लुक इंटरेनट पर वायरल, लॉन्ग टीशर्ट में ढाया कहर
जेम्स एंडरसन का यह ओवर रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट (वीडियो)
पिछले साल 600 टेस्ट विकटें लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन के संन्यास पर समय समय पर अटकलें लगती रहती हैं। हालांकि इससे उनके प्रदर्शन में जरा भी कमी नहीं हुई है। वह अब भी उतने ही पैने हैं। भारत जैसी सपाट पिचों पर जहां दूसरे तेज गेंदबाज विकट को तरसते हैं वह अपनी कला से बल्लेबाज को छका चुके हैं। पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुल्कर को तो वह कई बार भारत दौरे पर आउट कर चुके हैं।
आज जेम्स एंडरसन को गेंद देर से मिली पर दुरुस्त मिली। उन्होंने अपने कप्तान को बताया कि अनुभव का कोई तोड़ नहीं है। अपने एक ओवर से ही उन्होंने इंग्लैंड के लिए जीत सुनिश्चित कर दी।
सत्ताइवां ओवर डालने के लिए रूट ने एंडरसन की तरफ गेंद उछाली और उन्होंने जल्द ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने तेजी से अंदर आती दूसरी ही गेंद पर 50 रन बना चुके शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया।
एक गेंद बाद एंडरसन ने रहाणे के खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील की लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। इंग्लैंड ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन पैड से गेंद टकराते समय अंपायर कॉल आने के कारण वह बच गए। हालांकि रहाणे इसका फायदा नहीं उठाए पाए और अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
0W00W0
— Praveen (@iamPra98) February 9, 2021
Full over of James Andersonpic.twitter.com/lWEEReud3T
इस ओवर से पहले यह लग रहा था कि मैच ड्रॉ हो सकता है लेकिन इस ओवर के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को मानसिक झटका लगा और कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। इस ओवर के कुछ देर बाद इंग्लैंड की जीत के सामने सबसे बड़े बाधक ऋषभ पंत को भी उन्होंने रुट के हाथों कैच आउट करवाया। (वेबदुनिया डेस्क)
