IPL 2027 Mini Auction से पहले हुई यह 5 बड़ी अदला बदली
IPL 2027 Mini Auction दिसंबर को गोवा में होनी है, उससे एक सप्ताह पहले तक खिलाड़ियों की Trading Window (अदला-बदली) जारी रहेगी तो वहीं, सभी फ्रेंचाइजी की रिटेन (टीम में बरकरार) किए गए खिलाड़ियों की सूची 16 नवंबर के बाद जारी की जाएगी।अब तक हुए सभी खिलाड़ी ट्रेड की पूरी जानकारी इस प्रकार है।
1. हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली
हार्दिक पंड्या: मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स – 18 करोड़ रुपये (पिछली कीमत 16.35 करोड़ रुपये)।
अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस – 18 करोड़ रुपये (कीमत में कोई बदलाव नहीं)।
मौजूदा आईपीएल सत्र का यह अब तक का सबसे चर्चित ट्रेड माना जा रहा है। इस सौदे में अर्शदीप सिंह की ट्रेड फीस 18 करोड़ रुपये पर बरकरार रही, जबकि हार्दिक पंड्या की कीमत मुंबई इंडियंस में उनकी पिछली रिटेंशन फीस 16.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई। यानी हार्दिक को 1.65 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
2. ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का ट्रेड
ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स – 15 करोड़ रुपये (पिछली कीमत 27 करोड़ रुपये)।
कुलदीप यादव: दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.25 करोड़ रुपये (कीमत में कोई बदलाव नहीं)।
ऋषभ पंत आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछली नीलामी में उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था। हालांकि, दो निराशाजनक सत्र के बाद पंत अब कम कीमत पर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। उनकी कीमत में सीधे 12 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है क्योंकि टीम को अपने पुराने स्टार खिलाड़ी की वापसी महज 15 करोड़ रुपये में मिली है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अनुभवी लेग स्पिनर कुलदीप यादव को उनकी पुरानी रिटेंशन कीमत 13.25 करोड़ रुपये में हासिल कर अच्छा कदम उठाया है।
3. टी. नटराजन और जीशान अंसारी की अदला-बदली
टी. नटराजन: दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 5 करोड़ रुपये (पिछली कीमत 10.75 करोड़ रुपये)।
जीशान अंसारी: सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख रुपये (कीमत में कोई बदलाव नहीं)।
कभी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचाने वाले टी. नटराजन की ट्रेड कीमत में अच्छी-खासी गिरावट आई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली नीलामी में नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोटों के कारण उनका प्रदर्शन और उपयोगिता प्रभावित हुई।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीशान अंसारी को टीम में शामिल करना एक रणनीतिक फैसला है। कुलदीप यादव के लखनऊ जाने के बाद टीम को एक अच्छे लेग स्पिनर की जरूरत थी। पिछले सत्र में हैदराबाद के घरेलू मैदान उप्पल पर अंसारी को ज्यादा मौके नहीं मिले थे। ऐसे में उनकी कीमत भी नीलामी की आधार कीमत यानी 40 लाख रुपये ही रखी गई।
पैंतीस वर्षीय नटराजन ने भारत के लिए एक टेस्ट और दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में 73 मैच में 72 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन पर चार विकेट है।छब्बीस वर्षीय अंसारी के नाम आईपीएल के 10 मैच में छह विकेट हैं।
4. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच डबल ट्रेड
इस ट्रेड में दोनों टीमों ने दो-दो खिलाड़ियों की अदला-बदली की है।
लियाम लिविंगस्टोन: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – छह करोड़ रुपये (पिछली कीमत 13 करोड़ रुपये)।
जैक एडवर्ड्स: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – तीन करोड़ रुपये (कीमत में कोई बदलाव नहीं)।
खलील अहमद: चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 4.8 करोड़ रुपये (कीमत में कोई बदलाव नहीं)।
नाथन एलिस: चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – दो करोड़ रुपये (कीमत में कोई बदलाव नहीं)।
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ यह डबल ट्रेड अब तक के सबसे दिलचस्प सौदों में से एक है। दोनों टीमों ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाया है, जिनका प्रदर्शन अब तक औसत स्तर का रहा है, लेकिन उनमें बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता मौजूद है।
लियाम लिविंग्सटन के आने से चेन्नई को निचले क्रम में मजबूती मिलेगी। वहीं जैक एडवर्ड्स बल्लेबाजी ऑलराउंडर है। चेन्नई का पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी सुधारने में है क्योंकि संजू सैमसन, उर्विल पटेल, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सत्र निराश किया था। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल थे।
वहीं हैदराबाद ने हाल ही में टी नटराजन को दिल्ली से वापस पाया था लेकिन हॉंगकॉंग सिक्सस में उनकी बदहाल गेंदबाजी देखते हुए सोचा होगा कि जल्द ही गेंदबाजी पर काम किया जाए। इस कारण पैट कमिंस ने खलील अहमद और नेथन एलिस, एक और ऑस्ट्रेलियाई पेसर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।