• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL 2022 Mega Auction Live Day 2 accelarated auction underway
Written By
Last Updated : रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (22:10 IST)

551 करोड़ 70 लाख में बिके 204 खिलाड़ी, पूरा हुआ 2 दिन का IPL Mega Auction

551 करोड़ 70 लाख में बिके 204 खिलाड़ी, पूरा हुआ 2 दिन का IPL Mega Auction - IPL 2022 Mega Auction Live Day 2 accelarated auction underway
आज 12 बजे मेगा नीलामी का दूसरा भाग शुरु हुआ।मेगा ऑक्शन में पहले ही दिन 74 खिलाड़ियों ने विभिन्न फ्रैंचाइजियों ने अपने 388 करोड़ रुपए दांव पर लगाए। इस बार दो नई टीमों गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी खासी खरीदी की।

फ्रैंचाइजियों को जो आज खिलाड़ी नहीं बिके उनमें से कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट सुबह 9 बजे तक देनी थी और उनकी नीलामी आज अलग से होगी।

कल तो पंजाब के पास सबसे ज्यादा पर्स था और आज दिन खत्म होने के बाद भी सबसे ज्यादा रकम पंजाब के पास ही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने लंच के बाद 47.85 करोड़ रुपए में सर्वाधिक 10 खिलाड़ी खरीदे।मुंबई इंडियन्स ने नीलामी के पहले दिन सबसे कम खर्चा किया।वहीं कल नहीं बिके खिलाड़ियों का भी फैसला आज होना है।

09:15 PM, 13th Feb
551 करोड़ 70 लाख में बिके 204 खिलाड़ी, पूरा हुआ 2 दिन का IPL Mega Auction
आईपीएल की दो दिन की लगातार दिमागी कसरत आज खत्म हुई। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कुल 203 खिलाड़ियों को 10 फ्रैंचाइजियों ने 551 करोड़ 70 लाख में खरीदा।

08:21 PM, 13th Feb
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने 30 लाख रुपए में खरीदा
अर्जुन तेंदुलकर को पिछले साल मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीदा था इस बार थोड़ी बोली लगी और इस बार उन्हें 30 लाख रुपए मिले।

08:20 PM, 13th Feb
आईपीएल के होस्ट ह्यू एड्मीड्स स्वस्थ होकर लौटे
आईपीएल के होस्ट ह्यू एड्मीड्स स्वस्थ होकर लौटे। नीलामी का काम संभाल रहे चारू शर्मा ने उनको डाइस पर आमंत्रित किया। गौरतलब है कि कल हसरंगा की नीलामी करते हुए वह मूर्छित होकर गिर गए थे।

08:07 PM, 13th Feb
कोलकाता ने टिम साउदी को 1.5 करोड़ में खरीदा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको बेस प्राइस 1.5 करोड़ में खरीदा।

08:03 PM, 13th Feb
भानुका राजपक्षा को 50 लाख की बेस प्राइस में पंजाब किंग्स ने खरीदा
भानुका राजपक्षा को 50 लाख की बेस प्राइस में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

07:54 PM, 13th Feb
न्यूजीलैंड के 2 कीपर बल्लेबाजों को हैदराबाद और दिल्ली ने खरीदा
न्यूजीलैंड के कीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के एक और कीपर टिम साइफर्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा।

07:49 PM, 13th Feb
करूण नायर को 1 करोड़ 40 लाख में राजस्थान ने खरीदा
करूण नायर का बेस प्राइस 50 लाख था। राजस्थान रॉयल्स ने उनको 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

07:44 PM, 13th Feb
कोलकाता ने बचाया इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का करियर
इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

07:41 PM, 13th Feb
लूंगी एन्गिडी को दिल्ली ने खरीदा
लूंगी एन्गिडी को उनके बेस प्राइस 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

07:36 PM, 13th Feb
चेन्नई ने क्रिस जॉर्डन को 3. 60 करोड़ में खरीदा
क्रिस जॉर्डन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और पहले दौर में उनको खरीदार नहीं मिला था। चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रिस जॉर्डन को 3 करोड़ 60 लाख में खरीदा।

07:31 PM, 13th Feb
दूसरे दौर में भी नहीं बिके सुरेश रैना
चेन्नई से लंबे समय तक जुड़े रहे सुरेश रैना दूसरे चरण में भी नहीं बिके।

07:30 PM, 13th Feb
सैम बिलिंग्स को 2 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा
सैम बिलिंग्स को 2 करोड़ की बेस प्राइस में कोलकाता नाइट राइडर्सन ने खरीदा।

07:29 PM, 13th Feb
शाकिब अल हसन दूसरे चरण में भी नहीं बिके
टी-20 अंतरराष्ट्रीय के जाने माने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन दूसरे चरण में भी नहीं बिके।

07:20 PM, 13th Feb
डेविड मिलर और मैथ्यू वेड को को गुजरात ने खरीदा
कल दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर भले ही नहीं बिके हों लेकिन आज फ्रैंचाइजियों ने इन पर कुछ दिलचस्पी दिखाई है। डेविड मिलर का बेस प्राइस 1 करोड़ था।गुजरात टाइटंस ने उनको 3 करोड़ में खरीदा।

गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड को भी 2.4 करोड़ में खरीद लिया।

06:03 PM, 13th Feb
कायल मेयर्स और करण शर्मा को लखनऊ ने खरीदा
कायल मेयर्स को उनके बेस प्राइस 50 पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया।  करण शर्मा को भी 20 लाख के बेस प्राइस में लखनऊ ने खरीदा।

06:00 PM, 13th Feb
आर समर्थ को 20 लाख की रकम में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
आर समर्थ को 20 लाख की रकम में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

05:55 PM, 13th Feb
बाबा इंद्रजीत 20 लाख में हुए कोलकाता के
अनकैप्ड विकेटकीपर में बाबा इंद्रजीत का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इतनी ही रकम में कोलकाता ने उनको खरीद लिया।

05:48 PM, 13th Feb
रियाली मेरेडिथ को मुंबई ने 1 करोड़ में खरीद लिया
रियाली मेरेडिथ को मुंबई इंडियन्स ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीद लिया।

05:46 PM, 13th Feb
अल्जारी जोसेफ को गुजरात ने 2.60 करोड़ में खरीदा
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस 75 लाख था। लेकिन हालिया फॉर्म ने उन्हें खासी रकम दिलाई। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा।

05:37 PM, 13th Feb
हैदराबाद ने शॉन एबट को 2.40 करोड़ में खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबट का बेस प्राइस 75 लाख था। उनको खरीदने के लिए फ्रैंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई।सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

05:33 PM, 13th Feb
टी20 अंतरराष्ट्रीय के सबसे सफल बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को नहीं मिला कोई खरीदार
टी -2 0अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मार्टिन गुप्टिल को कोई खरीदार नहीं मिला।

05:16 PM, 13th Feb
प्रशांत सोलंकी को 1 करोड़ 20 लाख रुपए में चेन्नई ने खरीदा
प्रशांत सोलंकी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

05:10 PM, 13th Feb
कम दामों पर बिकते हुए अनकैप्ड खिलाड़ी
चामा मिलिंद का बेस प्राइस 20 लाख था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू को उन्होंने 25 लाख में खरीदा।

05:09 PM, 13th Feb
वैभव अरोड़ा को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा
वैभव अरोड़ा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। 2 करोड़ के मूल्य पर उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा।

04:59 PM, 13th Feb
सुयश प्रभुदेसाई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख में खरीदा
सुयश प्रभुदेसाई का बेस प्राइस 20 लाख था उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख में खरीदा।

04:55 PM, 13th Feb
टिम डेविड को पाने के लिए मुंबई ने खर्चे 8 .25 करोड़
टिम डेविड का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। कई मशक्कत के बाद 8 करोड़ 25 लाख में उनको मुंबई इंडियन्स ने अपने खेमे में शामिल किया।

04:41 PM, 13th Feb
एडम मिल्ने को 1.90 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था।चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा। शुभ्रांशु सेनापति को भी चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।

04:40 PM, 13th Feb
टायमल मिल्स को मुंबई ने 1.5 करोड़ में खरीदा
टायमल मिल्स का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

04:36 PM, 13th Feb
राजस्थान ने मकॉय को 75 लाख में खरीदा
राजस्थान रॉयल्स ने भी ओबेद मकॉय को उनके बेस प्राइस 75 लाख में खरीदा।

04:33 PM, 13th Feb
जेसन बैरहनड्रॉफ को RCB ने 75 लाख में खरीद लिया
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बैरहनड्रॉफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 75 लाख में खरीद लिया।

04:27 PM, 13th Feb
रोमारियो शेफर्ड को 7 करोड़ 75 लाख में हैदराबाद ने खरीदा
रोमारियो शेफर्ड का बेस प्राइस 75 लाख था। उनको 7 करोड़ 75 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

04:23 PM, 13th Feb
मिचेल सेंटनर को 1.90 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा
न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर का बेस प्राइस 1 करोड़ था। सेंटनर को 1 करोड़ 90 लाख में चेन्नई ने अपने पास रखा।

04:17 PM, 13th Feb
इस साल नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर पर भी 8 करोड़ खर्च किए मुंबई ने
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जोफ्रा आर्चर ने अपनी गेंदो की तेजी की तरह ही फ्रैंचाइजियों में तेजी ला दी। यह हाल तब है कि जब आर्चर यह साफ कर चुके हैं कि वह इस सत्र में नहीं खेलेंगे।8 करोड़ रुपए में उनको मुंबई इंडियन्स ने खरीदा।

डेनियल सेम्स का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें भी 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा।

04:10 PM, 13th Feb
इस साल आराम करने वाले जोफ्रा आर्चर को भी मुंबई ने दिए 8 करोड़
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जोफ्रा आर्चर ने अपनी गेंदो की तेजी की तरह ही फ्रैंचाइजियों में तेजी ला दी। यह हाल तब है कि जब आर्चर यह साफ कर चुके हैं कि वह इस सत्र में नहीं खेलेंगे।8 करोड़ रुपए में उनको मुंबई इंडियन्स ने खरीदा।

04:05 PM, 13th Feb
रोवमन पॉवेल को दिल्ली से मिले 2.80 करोड़
रोवमन पॉवेल का बेस प्राईस 75 लाख रुपए था। दिल्ली कैपिटल्स ने उनको 2 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

04:03 PM, 13th Feb
डेवॉन कॉन्वे को चेन्नई ने 1 करोड़ में खरीदा
न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदा।

03:58 PM, 13th Feb
एक्सलरेटेट ऑक्शन शुरु, फिन एलेन को RCB ने खरीदा

अब शुरु हो चुका है एक्सलरेटेट ऑक्शन। पहले खिलाड़ी हैं फिन एलेन। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको 80 लाख में खरीदा।

03:44 PM, 13th Feb
समरजीत सिंह को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा
समरजीत सिंह को चेन्नई सुपर किंगस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।


03:39 PM, 13th Feb
यश दयाल को 3.20 करोड़ में गुजरात ने खरीदा
यश दयाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, लेकिन उनकी बोली 2 करोड़ पार हो गई। गुजरात टाइटंस ने उनको 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

03:36 PM, 13th Feb
Under 19 गेंदबाज राजवर्धन हंगरेकर को चेन्नई ने 1.5 करोड़ में खरीदा
अंडर 19 वनडे विश्वकप में भारत के तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरेकर का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

03:27 PM, 13th Feb
अंडर 19 वनडे विश्वकप फाइनल के मैन ऑफ द मैच राज बावा को पंजाब से मिले 2 करोड़
अंडर 19 वनडे विश्वकप फाइनल के मैन ऑफ द मैच राज बावा का बेस प्राइस 20 लाख था। उनको टीम में लेने के लिए फ्रैंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई। 2 करोड़ में उनको पंजाब किंग्स ने खरीदा।

03:24 PM, 13th Feb
एन तिलक वर्मा मुंबई के हुए 1.70 करोड़ में
अनकैप्ड खिलाड़ी एन तिलक वर्मा को मुंबई इंडियन्स ने 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा।

03:19 PM, 13th Feb
महिपाल लोमरोर को बैंगलोर ने 95 लाख में खरीदा
महिपाल लोमरोर का बेस प्राइस 40 लाख था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको 95 लाख में खरीदा।

03:12 PM, 13th Feb
भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान यश धुल को 50 लाख में दिल्ली ने खरीदा
अंडर 19 के विश्व विजेता कप्तान यष धुल का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा। इससे पहले स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ललित यादव को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 65 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था।रिपेल पटेल भी दिल्ली के ही खेमे में 20 लाख रुपए में गए।

02:15 PM, 13th Feb
रिंकु सिंह को 55 लाख में कोलकाता ने खरीदा
अनकैप्ड बल्लेबाजों में पहली बार रिंकु सिंह के लिए बोलियां लगनी चालू हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 55 लाख रुपए में खरीदा।

02:13 PM, 13th Feb
भारतीय Under 19 टीम के बल्लेबाज हरनूर सिंह को नही मिले खरीदार
अंडर 19 विश्व विजेता टीम के बल्लेबाज हरनूर सिंह नहीं बिके। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।

02:11 PM, 13th Feb
कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी को नहीं मिला कोई भी खरीदार
न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को कोई भी खरीदार नहीं मिला। इसके अलावा पियूष चावला और कर्ण शर्मा भी नहीं बिके।

02:06 PM, 13th Feb
महीष तीक्ष्णा को चेन्नई ने 70 लाख में खरीदा
श्रीलंका के गेंदबाज महीष तीक्ष्णा का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 70 लाख में खरीदा।

02:03 PM, 13th Feb
शाहबाज नदीम को 50 लाख में लखनऊ ने खरीदा
शाहबाज नदीम को उनके बेस प्राइस 50 लाख में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीद लिया।

02:01 PM, 13th Feb
मयंक को 65 लाख में मुंबई ने खरीदा
मयंक मार्कंडेय का बेस प्राइस 50 लाख था। मुंबई इंडियन्स को उन्होंने 65 लाख में खरीदा।

01:58 PM, 13th Feb
ईशांत शर्मा को नहीं मिला कोई खरीदार
ईशांत शर्मा, नेथन कूल्टरनाइल और शेल्डन कॉट्रेल फिलहाल के लिए नहीं बिके।

01:56 PM, 13th Feb
1 करोड़ 30 लाख में मुंबई के हुए जयदेव
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 75 लाख था। मुंबई इंडियन्स ने उनको 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा।

01:52 PM, 13th Feb
नवदीप सैनी को 2.6 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा
अपनी तेजी के लिए जाने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का बेस प्राइस 75 लाख था। हाल फिलहान कोरोना से उबर कर आ रहे इस गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा।

01:49 PM, 13th Feb
संदीप शर्मा 50 लाख में पंजाब के हुए
संदीप शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था और पंजबा किंग्स ने इस ही दाम पर उनको खरीद लिया।

01:39 PM, 13th Feb
दिल्ली ने चेतन सकारिया को 4.20 करोड़ में खरीदा
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। पिछले सीजन में उनकी रकम 1 करोड़ 20 लाख थी। उनके लिए राजस्थान और बैंगलोर में खासी लड़ाई हुई। उनके लिए राजस्थान और बैंगलोर में खासी लड़ाई हुई।अंत में उनको दिल्ली ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।


01:34 PM, 13th Feb
लखनऊ ने दुष्मंता चमीरा को 2 करोड़ में खरीदा
पिछले साल वनडे में सबसे सफल तेज गेंदबाज दुष्मंत चामीरा का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। 2 करोड़ में उनको लखनऊ की टीम ने खरीदा।

01:30 PM, 13th Feb
दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 करोड़ में खरीदा
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद का बेस प्राइस 50 लाख था लेकिन वह 5 करोड़ की बोली पार कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उनको 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा।

01:13 PM, 13th Feb
लखनऊ ने कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में खरीदा
पिछले सीजन के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़ ) की इस सत्र में बेस प्राइस थी 50 लाख रुपए।  उनको लखनऊ की टीम ने 90 लाख में खरीदा।

01:05 PM, 13th Feb
चेन्नई ने 4 करोड़ में शिवम दुबे को खरीदा
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे में भी फ्रैंचाइजियों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। 50 लाख के बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा।

12:58 PM, 13th Feb
मार्को जेसन को हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले मार्को जेसन का बेस प्राइस 50 लाख था।उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

12:52 PM, 13th Feb
ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा 6 करोड़ रुपए में
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने यह दिखाया भी था। स्मिथ का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। उनको पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा।

12:45 PM, 13th Feb
जिम्मी नीशम और क्रिस जॉर्डन को नहीं मिले खरीदार
दो अहम ऑलराउंडर्स को खीरादार नहीं मिले। जिम्मी नीशम और क्रिस जॉर्डन में फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

12:40 PM, 13th Feb
जयंत यादव और विजय शंकर को गुजरात ने खरीदा
स्पिन गेंदबाज जयंत यादव का बेस प्राइस  1 करोड़ रुपए था।उनको गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा।इसके अलावा 50 लाख की बेस प्राइस वाले विजय शंकर को उन्होंने 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

12:38 PM, 13th Feb
गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा डॉमिनिक ड्रेक्स को
75 लाख की बेस प्राइस वाले डॉमिनिक ड्रेक्स को गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा। डॉमिनिक ड्रेक्स पूर्व वेस्टइंडीज गेंदबाज वेसब्र्ट ड्रेक्स के बेटे हैं।

12:27 PM, 13th Feb
लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा
इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर फ्रैंचाइजियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई, क्योंकि वह खासे तेज रन बनाते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले लियाम को

दूसरे दिन के अभी तक वह सबसे महंगे खिलाड़ी बने।उनकी बोली 10 करोड़ पार कर गई।लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

12:24 PM, 13th Feb
1.1 करोड़ में दिल्ली के हुए मनदीप
मनदीप सिंह को 1.1 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

12:21 PM, 13th Feb
चेतेश्वर पुजारा को नहीं मिला कोई भी खरीदार
टेस्ट के बुरे फॉर्म का असर चेतेश्वर पुजारा के आईपीएल करियर में भी दिखा। पहली बोली में उनको कोई खरीदार नहीं मिला। इसके अलावा एरॉन फिंच, इयॉन मॉर्गन, मार्नस लाबुशेन, सौरभ तिवारी को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

12:14 PM, 13th Feb
1 करोड़ में अजिंक्य रहाणे हुए कोलकाता के
टेस्ट का बुरा फॉर्म अजिंक्य रहाणे के आईपीएल करियर के आड़े नहीं आया उनको कोलकाता ने 1 करोड़ में खरीदा।

12:06 PM, 13th Feb
एडम मार्करम को हैदराबाद ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम का बेस प्राइस 1 करोड़ था। वह दूसरे दिन के पहले खिलाड़ी रहे।मारक्रम में फ्रैंचाइजियों ने इस कारण दिलचस्पी दिखाई क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ गेंदबाजी भी की थी।उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा।

12:02 PM, 13th Feb
नीलामी के पहले दिन नहीं बिकने वाले खिलाड़ी:
सुरेश रैना, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सैम बिलिंग्स, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, एडम ज़म्पा, अमित मिश्रा, आदिल राशिद , अनमोलप्रीत सिंह, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मणिमारन सिद्धार्थ, संदीप लामिचाने।
ये भी पढ़ें
IPL 2022 नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीदकर मुंबई ने सबको डाला सकते में