मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. 74 players sold for whopping 388 crore rupees on day of Mega auciton
Written By
Last Updated : रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (00:40 IST)

74 खिलाड़ी बिके 388 करोड़ रुपए में, अब आज के लिए फ्रैंचाइजियों के पास है इतना पर्स

74 खिलाड़ी बिके 388 करोड़ रुपए में, अब आज के लिए फ्रैंचाइजियों के पास है इतना पर्स - 74 players sold for whopping 388 crore rupees on day of Mega auciton
आईपीएल 2022 के मेगा नीलामी का पहला दिन खत्म हो गया। मेगा ऑक्शन में पहले ही दिन 74 खिलाड़ियों ने विभिन्न फ्रैंचाइजियों ने अपने 388 करोड़ रुपए दांव पर लगाए। इस बार दो नई टीमों गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी खासी खरीदी की।

अब कल 12 बजे मेगा नीलामी का दूसरा भाग शुरु होगा। फ्रैंचाइजियों को जो आज खिलाड़ी नहीं बिके उनमें से कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट सुबह 9 बजे तक देनी होगी और उनकी नीलामी अलग से होगी।

कल तो पंजाब के पास सबसे ज्यादा पर्स था और आज दिन खत्म होने के बाद भी सबसे ज्यादा रकम पंजाब के पास ही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने लंच के बाद 47.85 करोड़ रुपए में सर्वाधिक 10 खिलाड़ी खरीदे।मुंबई इंडियन्स ने नीलामी के पहले दिन सबसे कम खर्चा किया।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को यहां पहले दिन की नीलामी समाप्त होने के बाद टीमों की स्थिति इस तरह से है।

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, क्रुणाल पांड्या , मार्क वुड, आवेश ख़ान, अंकित राजपूत (कुल खिलाड़ी : 11)

(पहले दिन का खर्च: 53.1 करोड़, बची हुई राशि : 6.90 करोड़ )

राजस्थान रॉयल्स : देवदत्त पडिकल , यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जॉस बटलर, शिमरन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, केसी करिअप्पा (कुल खिलाड़ी : 11)

(पहले दिन का खर्च: 49.85 करोड़, बची हुई राशि : 12.15 करोड़)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, जेसन रॉय, हार्दिक पांड्या, राशिद ख़ान, मोहम्मद शमी, लॉकी फ़र्ग्युसन, नूर अहमद, अभिनव मनोहर, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया (कुल खिलाड़ी : 10)

(पहले दिन का खर्च: 34.15 करोड़, बची हुई राशि : 18.85 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोस हेज़लवुड, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, अनुज रावत (कुल खिलाड़ी : 11)

(पहले दिन का खर्च: 47.75 करोड़, बची हुई राशि: 9.25 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स : वेंकटेश अय्यर,नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन (कुल खिलाड़ी : 9)

(पहले दिन का खर्च: 35.35 करोड़, बची हुई राशि : 12.65 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ़ (कुल खिलाड़ी : 10)

(पहले दिन का खर्च: 27.55 करोड़, बची हुई राशि : 20.45 करोड़)

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन (कुल खिलाड़ी : 8)

(पहले दिन का खर्च: 20.15 करोड़, बची हुई राशि : 27.85 करोड़)

पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, कैगिसो रबादा, अर्शदीप सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख़ ख़ान, इशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़ (कुल खिलाड़ी : 11)

(पहले दिन का खर्च: 43.35 करोड़, बची हुई राशि: 28.65 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अनरिख़ नॉर्खिये, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बार, केएस भरत, सरफ़राज़ ख़ान (कुल खिलाड़ी : 13)

(पहले दिन का खर्च: 26 करोड़, बची हुई राशि : 16.50 करोड़)

सनराइज़र्स हैदराबाद : केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी (कुल खिलाड़ी : 13)

(पहले दिन का खर्च: 47.85 करोड़, बची हुई राशि : 20.15 करोड़)


नहीं बिकने वाले खिलाड़ी (नीलामी का पहला दिन):


सुरेश रैना, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सैम बिलिंग्स, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, एडम ज़म्पा, अमित मिश्रा, आदिल राशिद , अनमोलप्रीत सिंह, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मणिमारन सिद्धार्थ, संदीप लामिचाने।
ये भी पढ़ें
आईपीएल नीलामी में मालामाल हुए खिलाड़ी, जानिए किसे मिले कितने दाम...