1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. india world cup team 2019 ICC Cricket World Cup

ICC Cricket World Cup : विश्व कप 2019 में सबसे महंगी है टीम इंडिया, खेलेंगे 193 करोड़ रुपए के क्रिकेटर

ICC Cricket World Cup
नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप के लिए चुनी गई भारतीय टीम करीब 194 करोड़ रुपए की है, जो इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सबसे महंगी टीम होगी।
 
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने बेशक यह कहा था कि विश्वकप टीम चुनते समय आईपीएल का प्रदर्शन कोई मायने नहीं रखता, लेकिन टीम में चुने गए सभी 15 खिलाड़ी आईपीएल की 8  टीमों में से 7 टीमों का हिस्सा हैं। केवल राजस्थान रॉयल्स ही मात्र ऐसी टीम है जिसमें खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों में से कोई भी विश्वकप टीम में शामिल नहीं है।
 
विश्वकप टीम के भारतीय खिलाड़ियों के बीसीसीआई से मिलने वाले केंद्रीय अनुबंध और आईपीएल नीलामी की कीमत को देखा जाए तो 15 खिलाड़ियों की कुल कीमत 193.7 करोड़ रुपए बैठती है। इन 15 खिलाड़ियों में ऑलराउंडर विजय शंकर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास कोई केंद्रीय अनुबंध नहीं है। 
 
भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह 7-7 करोड़ रुपए के शीर्ष केंद्रीय अनुबंध में शामिल हैं। महेंद्रसिंह धोनी, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव 5-5 करोड़ रुपए के ग्रेड में हैं।  
 
लोकेश राहुल, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या 3-3 करोड़ रुपए के ग्रेड में हैं। केदार जाधव और दिनेश कार्तिक 1-1 करोड़ रुपए के ग्रेड में हैं। इन खिलाड़ियों के ग्रेड को देखा जाए तो उनकी वार्षिक अनुबंध कीमत कुल 62 करोड़ रुपए बैठती है।
 
आईपीएल नीलामी की बात की जाए तो विराट 17 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा और धोनी की कीमत 15-15 करोड़ रुपए है। राहुल और हार्दिक को 11-11 करोड़ रुपए मिले हैं, भुवनेश्वर को 8.5 करोड़, केदार जाधव को 7.80 करोड़, दिनेश कार्तिक को 7.40 करोड़, बुमराह को 7 करोड़, जडेजा को 7 करोड़, चहल को 6 करोड़, कुलदीप को 5.80 करोड़, शिखर को 5.20 करोड़, शमी को 4.80 करोड़ और विजय शंकर को 3.20 करोड़ रुपए की कीमत मिली है।
अगला लेख
IPL-12 : धोनी के धुरंधरों से होगा सनराइजर्स हैदराबाद का सामना