गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India vs Sri Lanka T20 match

T20 Cricket : रनों की रेस में शामिल हुए 2 भारतीय दिग्गज, इंदौर में कौन पड़ेगा भारी?

T20 Cricket : रनों की रेस में शामिल हुए 2 भारतीय दिग्गज, इंदौर में कौन पड़ेगा भारी? - India vs Sri Lanka T20 match
इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 7 जनवरी को 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट दीवानों की नजरें टीम इंडिया (Team india) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिकी होंगी कि रनों के मामले में कौन किसको पछाड़ता है?
 
रोहित को रास आता है इंदौर : इंदौर रोहित शर्मा के लिए हमेशा 'लकी' रहा है। यहां वे यहां 22 दिसम्बर 2017 को अपने करियर की सबसे बड़ी पारी (118 रन, 12 चौके, 10 छक्के) खेल चुके हैं, जो अब तक कायम है। उन्होंने केएल राहुल (49 गेंद, 89 रन) के साथ टी20 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (12.4 ओवर, 165 रन) भी निभाई थी। रोहित ने टी20 के सबसे तेज शतक (35 गेंद) की बराबरी भी की थी।

भारतीय टीम का नाम दुनिया में चमका : श्रीलंका के खिलाफ भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे, जो उसका टॉप स्कोर था। इसी के साथ तब वह श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया था। श्रीलंका ने भी केन्या में 2016 में टी20 में 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया 2016 में टी20 में 3 विकेट पर 263 रनों के स्कोर के साथ शीर्ष पर था। 
रोहित के नाम 2633 रन : टीम इंडिया के 'नायाब हीरे' कहे जाने वाले 32 बरस के रोहित शर्मा ने 104 टी20 मैचों की 96 पारियों में 138.21 के स्ट्राइक रेट से 2633 रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस फटाफट प्रारूप में उनके बल्ले से 234 चौके और 120 छक्के निकले हैं। 

विराट के नाम भी 2633 रन : कप्तान विराट कोहली भी रनों के मामले में रोहित की बराबरी पर हैं। विराट को केवल 76 टी20 मैचों की 70 पारियां ही खेले हैं लेकिन 138.07 के स्ट्राइक रेट से 2633 रन पर आसीन हैं। उनका स्ट्राइक रेट रोहित के लगभग बराबर हैं। विराट के बल्ले से 247 चौके और 71 छक्के निकले हैं। टी20 में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 94 का रहा है। 
इंदौर विराट के लिए भी भाग्यशाली : यूं देखा जाए तो इंदौर में पहली बार विराट कोई टी20 मैच खेलेंगे लेकिन होल्कर की पिच पर वे टेस्ट मैचों में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने 8 से 11 अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था, जब पहली पारी में उन्होंने 211 रन ठोंके थे, जिसकी बदौलत भारत ने 321 रन की विशाल जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 2019 में इसी मैदान पर भारत विराट की कप्तानी में बांग्लादेश को रौंद चुका है।
 
होल्कर स्टेडियम में अब तक खेले क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के मैचों के रिकॉर्ड
 
होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया की 5 वनडे जीत 
1. भारत बनाम इंग्लैंड : भारत 7 विकेट से जीता (15 अप्रैल 2006) 
2. भारत बनाम इंग्लैंड : भारत 54 रनों से जीता (17 नवंबर 2008) 
3. भारत बनाम वेस्टइंडीज : भारत 153 रनों से जीता (8 दिसंबर 2011) 
4. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : भारत 22 रनों से जीता (14 अक्टूबर 2015) 
5. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : भारत 5 विकेट से जीता (24 सितंबर 2017) 
होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया की 2 टेस्ट जीत
1. भारत ने 8 से 11 अक्टूबर 2016 में खेले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया 
2. भारत ने 14 से 18 नवम्बर 2019 में खेले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी व 130 रन से हराया 
 
टीम इंडिया की टी20 में एकमात्र जीत श्रीलंका के खिलाफ 88 रन से (22 दिसम्बर 2017 में)