सम्बंधित जानकारी
- Test में ओपनर के रूप में पदार्पण पर 2 शतक और एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने Rohit Sharma
- Rohit Sharma ने टेस्ट क्रिकेट करियर में कमाया बड़ा नाम
- भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकंजा कसा, Ashwin का चला जादू
- टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, रोहित-मयंक बने 300 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी
- India vs South Africa test : मयंक अग्रवाल का कमाल, जड़ दिया करियर का पहला दोहरा शतक
India-South africa test match | भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में लगे सर्वाधिक 37 छक्कों ने बना डाला नया विश्व रिकॉर्ड
विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में किसी टेस्ट के दौरान सर्वाधिक छक्के का नया विश्व रिकॉर्ड बना। मैच में कुल 37 छक्के लगे।
दक्षिण अफ्रीका के डेन पीट ने रविवार को मैच के पांचवें और अंतिम दिन रिकॉर्ड 36वां छक्का मारा। कागिसो रबाडा ने इसके बाद एक और छक्का जड़ा।
इससे पहले किसी टेस्ट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शारजाह में 2014 में हुए टेस्ट मैच के नाम था, जिसमें कुल 35 छक्के लगे थे।
शनिवार को रोहित ने भी 13 छक्कों के साथ किसी टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वसीम अकरम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ 12 छक्के मारे थे।
भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की।
