सम्बंधित जानकारी
- टीम इंडिया को झटका, चोटिल शिखर धवन न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला से बाहर
- राजकोट में पहली बार Team India ने वनडे मैच जीता, ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया
- Team India के ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम को लेकर शिखर धवन का बड़ा बयान
- तेजतर्रार अर्द्धशतक के बाद धवन बोले, अब मैं भी दौड़ में शामिल
- धवन का खुलासा, इसलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनती है टीम इंडिया
India A-New Zealand A ODI Match | पृथ्वी शॉ फिर चमके, भारत ए ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से दी मात
लिंकन। फार्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को 5 विकेट से हराया। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के शॉ ने 35 गेंद में 48 रन बनाए।
भारत की टी20 टीम में धवन की जगह आए विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया। जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया।
भारत ए के लिए मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को 9 गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिए रचिन रविंद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाए।
भारत ए की शुरुआत तेज रही जब शॉ और मयंक अग्रवाल ने अपने मनचाहे अंदाज में रन बनाए। भारत का पहला विकेट 79 रन के स्कोर पर गिरा, जब जिम्मी नीशाम ने शॉ को पैवेलियन भेजा। शॉ ने अभ्यास मैच में 100 गेंद में 150 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े।
कप्तान शुभमान गिल 30 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने अपनी पारी में 2 छक्के और 3 चौके जड़े। मुंबई के सूर्यकुमार ने भी 2 चौके और 2 छक्के लगाए। विजय शंकर ने 20 और कृणाल पंड्या ने 13 रन की पारी खेली। दूसरा और तीसरा मैच क्राइस्टचर्च में शुक्रवार और शनिवार को खेला जाएगा।
