1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ICC ODI Rankings

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे रैंकिंग में भारत को शीर्ष से हटाया

South Africa
दुबई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया, इस तरह भारत ने अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया।
 
आईसीसी की अपडेट हुई वनडे रैंकिंग के अनुसार दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल में दूसरे वनडे में बांग्लादेश पर 104 रन की जीत से भारत को हटाकर पहले स्थान पर कब्जा किया।
 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के हालांकि समान 120 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना के आधार पर भारत दूसरे स्थान पर है। भारत ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हाल में आस्ट्रेलया पर घरेलू श्रृंखला में 4-1 की जीत से हासिल किया था।
 
लेकिन भारत के पास फिर से अपनी बादशाहत हासिल करने का मौका होगा क्योंकि वह 22 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी कर रहा है। (भाषा)
अगला लेख
साइना को विश्व चैम्पियनशिप से मिला ये सबक