• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Team india ने रांची टेस्ट में 202 रनों और 1 पारी से रौंदा, 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (11:22 IST)

Team india ने रांची टेस्ट में 202 रनों और 1 पारी से रौंदा, 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप

Team India
रांची। भारत ने निर्मम अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में चौथे ही दिन मंगलवार सुबह पारी और 202 रनों के रिकॉर्ड अंतर से रौंदकर 3 मैचों की सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर ली। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है।
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार के 8 विकेट पर 132 रनों से आगे खेलना शुरू किया और भारत ने उसके शेष 2 विकेट निकलने के लिए मात्र 11 मिनट का समय लगाया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी मारी 133 रनों पर सिमट गई। पदार्पण टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने शेष 2 विकेट लगातार गेंदों पर निकालकर जीत भारत की झोली में डाल दी।
 
भारत ने सवा 3 दिन में ही मैच को समाप्त कर दिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारत ने इससे पहले पुणे में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रनों से हराया था। भारत की अपनी यह सबसे बड़ी 6ठी जीत है।
 
तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा को 'मैन ऑफ द मैच' के साथ-साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार दिया गया। भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार 5वीं टेस्ट जीत है और उसके अब 240 अंक हो गए हैं। भारत को इस मैच में जीत से 40 अंक मिले। दक्षिण अफ्रीका का चैंपियनशिप में अभी खाता नहीं खुला है।
ये भी पढ़ें
रांची टेस्ट में जीत के साथ ही ICC टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के 240 अंक, दक्षिण अफ्रीका का खाता भी नहीं खुला