1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India win ranchi test

INDvsSA : टीम इंडिया का दिवाली बंपर, रांची टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 202 रन और एक पारी से हराया

India-South Africa
रांची। भारत ने इतिहास रचते हुए रांची टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 202 रन और 1 पारी से हरा दिया। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 8 विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए थे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका का व्हाइटवॉश कर दिया। शाहबाज नदीम ने 2 विकेट लिए। भारत ने सीरीज 3-0 से जीत ली।
 
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया था। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका टीम  संभल नहीं सकी और लगातार विकेट खोती रही।
अगला लेख
IndiavsSouth Africa : साउथ अफ्रीका पर 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया 11 सीरीज लगातार जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड