सम्बंधित जानकारी
- फिट हुए हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन में बहाया पसीना
- विश्व कप में खेलने का है सपना, धोनी की तरह मैच फिनिशर बनना चाहता है यह क्रिकेटर...
- BCCI का यह दिग्गज बोला, जांच पूरी होने तक हार्दिक-राहुल को खेलने दें
- सीओए ने कोर्ट से कहा, राहुल और पांड्या मामले में हो लोकपाल की नियुक्ति
- पांड्या-राहुल विवाद पर बोले गांगुली, लोग गलतियां करते हैं पर हमें आगे बढ़ना चाहिए
Hardik Pandya। हार्दिक पांड्या आईपीएल के लिए फिट, मुंबई इंडियंस के तैयारी शिविर से जुड़े
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या ने अपनी पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वे मंगलवार से अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के शुरू हुए तैयारी शिविर से जुड़ गए हैं।
भारतीय टीम प्रबंधन ने हार्दिक को उनकी पीठ के निचले हिस्से में जकड़न के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज से विश्राम दिया था।
हार्दिक जब टीम से बाहर थे, तो उन्होंने वह समय बेंगलुरु में एनसीए में रिहैबिलिटेशन में गुजारा था। हार्दिक ने नेट्स पर बल्लेबाजी करता अपना एक वीडियो गुरुवार को ट्विटर पर पोस्ट किया है।
