1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Gujarat tightens Goa against Ranji Trophy quarter-finals

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में गुजरात ने गोवा पर शिकंजा कसा

Ranji Trophy
वलसाड। मध्यम गति के गेंदबाज चिंतन गजा (19 रन देकर 5) की शानदार गेंदबाजी से गुजरात ने गोवा को पहली पारी में 173 रन पर समेटकर शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल पर मजबूत शिकंजा कस दिया। 
 
गुजरात ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 602 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। पहली पारी में 429 रन की बढ़त लेने के बावजूद कप्तान पार्थिव पटेल ने गोवा को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित नहीं किया। 
 
गुजरात ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 1 विकेट पर 158 रन बनाए हैं। इस तरह से उसकी कुल बढ़त 587 रन की हो गई है। प्रियांक पांचाल 37 रन बनाकर आउट हुए जबकि समित गोहेल 70 और भार्गव मेराई 49 रन पर खेल रहे हैं। 
 
इससे पहले गोवा ने सुबह अपनी पहली पारी 2 विकेट पर 46 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। कप्तान अमित वर्मा ने उसकी तरफ से सर्वाधिक 56 रन बनाए। गुजरात के लिए गजा के अलावा रूस कलारिया और अरजान नागवासवाला ने 2-2 विकेट लिए।
अगला लेख
डेरेन सैमी को मानद नागरिकता देगा पाकिस्तान