सम्बंधित जानकारी
- आईपीएल-2019 के 12वें सत्र के लिए 15 करोड़ी क्लब में शामिल हुए ऋषभ पंत
- हार्दिक को रास आते ऑस्ट्रेलिया के हालात, भारत को खलेगी उनकी कमी : हसी
- IND vs AUS : भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सबसे सुनहरा मौका
- महिला ट्वंटी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर सांत्वना जीत दर्ज की
- महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया से होगा औपचारिक मैच, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
फॉफ डु प्लेसिस ने कहा, टी-20 विश्व कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा
ब्रिस्बेन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने कहा कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।
इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 2 बार 2014 और 2016 में विश्व टी-20 में अपने देश की अगुवाई की थी और वे संन्यास लेने से पहले एक और टूर्नामेंट में खेलने के इच्छुक हैं।
डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले एकमात्र टी-20 से पूर्व कहा कि मैं 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। अभी की मेरी सोच के हिसाब से यह यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा। ऑस्ट्रेलिया में 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। (भाषा)
