1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. domestic violence case against Yuvraj Singh

क्रिकेटर युवराज पर घरेलू हिंसा का केस

Yuvraj Singh
दिग्गज क्रिकेटर युवराजसिंह एवं उनके परिजनों पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज हुआ है। यह मामला युवराज की भाभी आकांक्षा शर्मा ने दर्ज कराया है, जो कि बिग बॉस 10 में भी हिस्सेदारी कर चुकी हैं।
 
हालांकि आकांक्षा पहली सुनवाई तक इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहती, लेकिन उनकी वकील स्वाति सिंह मलिक ने बताया कि आकांक्षा ने अपनी पति जोरावर सिंह, सास शबनम सिंह और देवर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इस मामले की सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।

आकांक्षा की वकील स्वाति के मुताबिक युवराज की मां शबनम ने हाल ही में आकांक्षा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी और शादी के समय दिए आभूषण और अन्य सामान वापस मांगे थे।

युवराज के खिलाफ मामला दर्ज कराने के सवाल पर आकांक्षा की वकील ने कहा कि जब आकांक्षा के साथ गलत हो रहा था, तब युवराज चुप थे। अत: युवराज पर भी ये बात लागू होती है। 
अगला लेख
श्रीसंत को झटका, बरकरार रहेगा आजीवन प्रति‍बंध