1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Damien Marty pips coma in a miraculous recovery
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 5 जनवरी 2026 (16:43 IST)

अस्पताल में भी कोमा को हराया वनडे विश्व विजेता कंगारू पूर्व क्रिकेटर ने

Damien Martyn
ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 वनडे विश्वकप जीत चुके डेमियन मार्टिन ने मैदान की तरह अस्पताल में भी बाजी मार ली है।गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में दिमागी बुखार का इलाज करा रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आ गए हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को कई बार मुश्किल स्थिति से मैच जिताने वाले डेमियन मार्टिन ने अस्पताल में भी एक मुश्किल समय काटा लेकिन अंत में वह जीतकर लौटे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि 54 वर्ष के विश्व कप विजेता क्रिकेटर को जल्दी ही आईसीयू से बाहर कर दिया जायेगा। 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रसारक फॉक्स स्पोटर्स ने दो दिन पहले कहा था कि मार्टिन कोमा से बाहर हैं और अपने प्रियजनों से बात कर रहे हैं। मार्टिन के साथी खिलाड़ी रहे और दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को एक बयान में कहा ,‘‘ पिछले 48 घंटे में कुछ अविश्वसनीय सा हुआ। अब डेमियन बात कर रहा है और उसकी हालत में सुधार आ रहा है। उसकी पत्नी अमांडा सभी से कहना चाहती है कि उनकी दुआओं का असर हुआ है।’’
ऐसा रहा है करियर

मार्टिन ने आस्ट्रेलिया के लिये 67 टेस्ट खेले हैं ।13 शतक और 23 अर्धशतकों के बल पर उन्होंने 4406 रन बनाए। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में 208 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 5 शतक और 37 अर्धशतक के साथ 5346 रन बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले जिसमें एक अर्धशतक जड़ा। वह 90 के दशक के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक थे।