कैसे मिले थे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज? पिता तूफानी ने शादी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Rinku Singh Priya Saroj : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है।
3 बार के सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं।
उन्होंने कहा , रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिए परिजनों की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए राजी हैं।
उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। सगाई लखनऊ में होगी।
रिंकू 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेंगी जिसके बाद वह IPL भी खेलेंगे।
सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अलीगढ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया।
प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं। वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं ।
Priya Saroj's father said - "Rinku Singh and Priya have known each other for more than a year now. They both liked each other but Needed the consent of their families for their relationship. And Both the families have agreed to this marriage". (PTI). pic.twitter.com/RseZiuAXYV
— Sachin Tripathi (@Sachincrickinfo) January 22, 2025
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली। (भाषा)

