सम्बंधित जानकारी
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है अमेरिका
- टी-20 क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करना संतोषजनक : क्रुणाल
- टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए अन्य बल्लेबाजों को कोहली का साथ देना होगा : गिलक्रिस्ट
- टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर कुलदीप 20वें स्थान से छलांग लगाकर सीधे तीसरे स्थान पर पहुंचे
- अंतिम टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की जीत की राह में डटे मेंडिस
पहली जीत की तलाश में मुंबई का सामना गुजरात से
मुंबई। 41 बार की चैम्पियन मुंबई बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मुकाबले में गुजरात के खिलाफ इस सत्र की पहली जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
मुंबई ने इस सत्र में दो मैच खेले हैं और दोनों ड्रॉ रहे। पहले दिल्ली में रेलवे ने और फिर बेलागवी में उसे कर्नाटक ने ड्रॉ पर रोका।
रेलवे के खिलाफ मुंबई ने पहली पारी की बढत के तीन अंक हासिल किए थे लेकिन कर्नाटक के खिलाफ उसे एक ही अंक मिला।
अब उसका इरादा वानखेड़े स्टेडियम पर इस सत्र की पहली जीत दर्ज करने का होगा। मुंबई को रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी जो भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।
दूसरी ओर गुजरात ने पहले मैच में बड़ौदा को हराया लेकिन उसके बाद छत्तीसगढ और सौराष्ट्र से ड्रॉ खेले। (भाषा)
