1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Test Series, England, Sri Lanka, Kusal Mendis

अंतिम टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की जीत की राह में डटे मेंडिस

Cricket Match
कोलंबो। श्रीलंका के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिए इंग्लैंड का इंतजार लंबा करा दिया है। जीत के लिए 327 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन लंच तक पांच विकेट पर 164 रन बना लिए। मेंडिस के साथ रोशन सिल्वा 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 
 
श्रीलंका को श्रृंखला में एक और शर्मनाक हार से बचने के लिए 163 रन बनाने हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड की नजरें 1963 के बाद विदेश दौरे पर पहली बार श्रृंखला में मेजबान का सफाया करने पर लगी है।

उस समय टेड डैक्सटर की इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड में 3.0 से जीत दर्ज की थी। मेंडिस और सिल्वा अभी तक छठे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
अगला लेख
अंतिम एकादश पर सवाल नहीं उठाए जा सकते, भारतीय टीम का दिन खराब था : एडुल्जी