सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल ने ली Covid 19 टीके की दूसरी खुराक, लोगों से भी की टीका लगवाने की अपील
- अब Corona Vaccine पर बवाल, केन्द्र और राज्य सरकारें आमने-सामने
- राहुल बोले, देश के सभी नागरिकों को कोरोना का मुफ्त टीका लगे
- बाइडन ने की अमेरिकी लोगों से Covid 19 रोधी टीका लगवाने की अपील
- जामनगर में 1000 बिस्तरों वाला कोविड सेंटर बना रहा रिलायंस फाउंडेशन, फ्री में होगा इलाज
IPL | आईपीएल मैचों से पहले बंगाल क्रिकेट संघ चलाएगा टीकाकरण कार्यक्रम
कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) 9 मई से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी करने से पहले शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में अपनी समिति के सदस्यों, कर्मचारियों और मैदानकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगवाएगा। राज्य सरकार ने कैब और एमरी अस्पताल के आवेदन पर उचित मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद अपनी मंजूरी दे दी है जिससे कैब में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले सभी कर्मचारियों को पहला टीका लगने की उम्मीद बंध गई है।
शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव जॉली चौधरी ने कैब को लिखे पत्र में कहा कि इस जगह को एमरी अस्पताल के सहयोग से टीकाकरण के लिए उपयुक्त पाया गया है। वायरस के खिलाफ अभी कोविड-19 का टीका सर्वश्रेष्ठ बचाव है। ईडन गार्डन्स आईपीएल के 10 मैचों की मेजबानी करेगा। इनमें से पहला मैच 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। (भाषा)
