सम्बंधित जानकारी
- वनडे सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, श्रीलंका का 3-0 से 'क्लीन स्वीप'
- भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार में बाढ़, 600 लोगों की मौत, 2.5 करोड़ प्रभावित
- कुशल परेरा का शतक, श्रीलंका ने जीत से दी लसिथ मलिंगा को वनडे क्रिकेट से विदाई
- नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ से हाहाकार, 215 लोगों की मौत, 67 घायल
- बांग्लादेश करेगा एशिया-विश्व एकादश 2020 की मेजबानी
बांग्लादेश ने भारतीय अंडर-19 टीम को 2 विकेट से हराया
बिलेरीके। भारत अंडर-19 टीम को बांग्लादेश अंडर-19 टीम से त्रिकोणीय अंडर-19 टीम से डकवर्थ लुईस नियम के तहत मंगलवार को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
वर्षा बाधित इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 36 कर दी गई। भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 70 रन, प्रगनेश कानपिलेवाल ने 69 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन और ओपनर कामरान इकवाल ने 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 44 रन बनाए।
बांग्लादेश को 32 ओवर में 218 रन का संशोधित लक्ष्य मिला और उसने 31.3 ओवर में 8 विकेट पर 219 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। ओपनर परवेज हुसैन ने 51 और कप्तान अकबर अली ने नाबाद 49 रन की मैच विजयी पारी खेली।
भारत की ओर से सुशांत मिश्रा ने 47 रन पर 3 विकेट, पूर्णांक त्यागी ने 47 रन पर 2 विकेट और रवि बिश्नोई ने 25 रन पर 2 विकेट लिए।
बांग्लादेश की 5 मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 7 अंकों के साथ 3 टीमों की तालिका में शीर्ष पर आ गया है। भारत को 5 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में 5 अंक हैं।
