सम्बंधित जानकारी
- शेन वार्न की याद में काली पट्टी बांधकर मोहाली टेस्ट में उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी
- क्रिकेटर शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड में भी छाई शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक
- शेन वार्न थे कलाई के जादुगर, फिरकी से बनाया दुनिया को दीवाना
- शेन वार्न के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दुनियाभर के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में निधन
राजकीय सम्मान के साथ होगा वार्न का अंतिम संस्कार, MCG में एक स्टैंड होगा उनके नाम
मेलबर्न:ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों ने उनके राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की पेशकश की है।वार्न को दुनिया को सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माना जाता था। उनका शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पूर्व क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी है।
श्री मॉरिसन ने ट्वीट किया, “शेन वार्न के निधन की खबर से ऑस्ट्रेलिया की जनता हैरान और दुखी है। वह महज 52 साल के थे। वार्न हमारे महान खिलड़ियों में से एक थे। वह उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने डॉन ब्रेडमैन की तरह असाधारण उपलब्धियां हासिल की थी।”
उन्होंने कहा, “शेन जैसा कोई नहीं था। उन्होंने अपना जीवन अपने तरीके से जिया। उनकी उपलब्धियां बेमिशाल थी।” उल्लेखनीय है कि क्रिकेट जगत के महान स्पिनर वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
महान स्पिनर वार्न के निधन पर विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, “विक्टोरिया ने एक आइकन को खो दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक दिग्गज खो दिया है। पूरी क्रिकेट दुनिया स्पिनर के सरताज के निधन पर शोक मना रही है। शेन वार्न ने क्रिकेट की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।”
उन्होंने कहा, “मैंने उनके परिवार को शेन वार्न के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश की है ताकि विक्टोरिया के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।”
वार्न के सम्मान में एमसीजी स्टैंड का नाम बदला जाएगा
ऑस्ट्रेलियाई महान गेंदबाज शेन वार्न के सम्मान में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर एस के वार्न रखा जाएगा।
थाईलैंड में महान स्पिनर का कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 52 वर्ष के थे। उनके सम्मान में MCG के ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर S.K. वार्न रखा जाएगा।
विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने इस संबंध में ट्वीट किया, “मैंने वॉर्न परिवार को सूचित किया है कि सरकार शेन वार्न के क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करेगी और एमसीजी के सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर शेन वार्न स्टैंड रखा जाएगा, जहां उन्होंने अपनी हैट्रिक और 700 वां विकेट लिया था। उन्होंने कहा, “एस.के. वार्न स्टैंड इस अद्भुत विक्टोरियन खिलाड़ी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
श्री एंड्रयूज ने कहा, “शेन वार्न की उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाती थी, लेकिन शेन वार्न ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए इससे कहीं अधिक सम्मान योग्य थे। वह दिग्गजों खिलाड़ियों में से एक थे। सभी उनसे प्यार करते थे। हम सभी उनके निधन से बहुत दुखी हैं। रॉड मार्श के निधन के एक दिन बाद ऐसा होगा, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।
वॉर्न ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 145 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 708 विकेट लिए। वहीं 194 एकदिवसीय मैचों में वार्न ने 293 विकेट चटकाये।(वार्ता)
श्री मॉरिसन ने ट्वीट किया, “शेन वार्न के निधन की खबर से ऑस्ट्रेलिया की जनता हैरान और दुखी है। वह महज 52 साल के थे। वार्न हमारे महान खिलड़ियों में से एक थे। वह उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने डॉन ब्रेडमैन की तरह असाधारण उपलब्धियां हासिल की थी।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “उनकी उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाति थी, लेकिन शेन वार्न ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए इससे कहीं अधिक सम्मान योग्य थे। वह दिग्गजों खिलाड़ियों में से एक थे। सभी उनसे प्यार करते थे। हम सभी उनके निधन से बहुत दुखी हैं। रॉड मार्श के निधन के एक दिन बाद ऐसा होगा, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।”Australians have woken in shock and sadness to the awful news of the death of Shane Warne, aged just 52.
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) March 4, 2022
Shane was one of our greatest cricketers of all time, one of only a few that could approach the extraordinary achievements of the great Don Bradman. pic.twitter.com/SFxLxe0SQo