सम्बंधित जानकारी
- क्रिकेटर शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड में भी छाई शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक
- देश में कोरोना संक्रमण के 5,921 नए मामले, 289 और मरीजों की मौत
- Weather Update: कश्मीर और लद्दाख में हुई बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
- शेन वार्न थे कलाई के जादुगर, फिरकी से बनाया दुनिया को दीवाना
- Russia Ukraine War: 10 हजार से ज्यादा भारतीय लौटे, 1000 अब भी फंसे,
शेन वार्न की याद में काली पट्टी बांधकर मोहाली टेस्ट में उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी
मोहाली: भारत और श्रीलंका के क्रिकेटरों ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न और रॉडनी मार्श की स्मृति में काली पट्टी बांधी और खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। इन दोनों क्रिकेटरों का शुक्रवार को कुछ घंटों के अंतराल में निधन हो गया था।
श्रद्धांजली देते हुए मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को शेन वार्न को क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक महान स्पिनर बताया।
विराट ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “ मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मैं उन्हें जानता हूं और मेरे लिए वह क्रिकेट के अब तक महान स्पिनर हैं। यकीनन वॉर्न का निधन अप्रत्याशित था। वॉर्न बहुत जल्दी चले गए और मैं अभी भी सदमे में हूं, क्योंकि मैं उन्हें मैदान के बाहर भी जानता था। मैं उनके व्यक्तित्व और करिश्मा को जानता हूं। वह हर बात अनोखे अंदाज में करते थे। कुछ ऐसा ही करिश्मा वह मैदान पर करते थे। ”
विराट ने दिवंगत वार्न के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “ इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें याद किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि हम यह जानते हुए कि जिंदगी में कितनी चीजें अप्रत्याशित हैं, सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हम सभी को भगवान का आभारी होना चाहिए कि हम इस पल में जी रहे हैं। ”
भारतीय कप्तान राेहित शर्मा ने भी वार्न के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह वार्न के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हैं। दिग्गज स्पिनर ने गेंद के साथ कई करिश्मे किए हैं और नई पीढ़ी के सभी क्रिकेटरों को प्रेरित किया है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।
श्रद्धांजली देते हुए मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को शेन वार्न को क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक महान स्पिनर बताया।
विराट ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “ मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मैं उन्हें जानता हूं और मेरे लिए वह क्रिकेट के अब तक महान स्पिनर हैं। यकीनन वॉर्न का निधन अप्रत्याशित था। वॉर्न बहुत जल्दी चले गए और मैं अभी भी सदमे में हूं, क्योंकि मैं उन्हें मैदान के बाहर भी जानता था। मैं उनके व्यक्तित्व और करिश्मा को जानता हूं। वह हर बात अनोखे अंदाज में करते थे। कुछ ऐसा ही करिश्मा वह मैदान पर करते थे। ”
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “ वार्न एक ईमानदार व्यक्ति थे और उन्होंने राजा की तरह जीवन जिया। आप उनसे कोई भी बात करें उनके बोलने के तरीके में जुनून देख सकते थे। वह बहुत स्पष्ट बोलते थे और उन्हें पता होता था कि वह क्या बोल रहे हैं। ”"Life is fickle and unpredictable. I stand here in disbelief and shock."@imVkohli pays his tributes to Shane Warne. pic.twitter.com/jwN1qYRDxj
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022
भारतीय कप्तान राेहित शर्मा ने भी वार्न के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह वार्न के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हैं। दिग्गज स्पिनर ने गेंद के साथ कई करिश्मे किए हैं और नई पीढ़ी के सभी क्रिकेटरों को प्रेरित किया है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।
क्रिकेट जगत तब स्तब्ध रह गया जब मार्श के निधन के कुछ घंटों बाद इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न को थाईलैंड के कोह समुई द्वीप में अपने मकान में मृत पाया गया।"Absolutely devastated to hear the news of Shane Warne passing away. It's a huge huge loss in our cricketing world. Condolences to his family. His three children and the loved ones."
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022
Captain @ImRo45 pays tribute to Shane Warne. pic.twitter.com/LrRR7kJeU5
A minutes silence was observed before the start of play on Day 2 of the first Test for Rodney Marsh and Shane Warne who passed away yesterday. The Indian Cricket Team will also be wearing black armbands today.@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/VnUzuqwArC
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, रॉडनी मार्श और शेन वार्न के लिये पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। इन दोनों खिलाड़ियों का कल निधन हो गया था। भारतीय टीम ने आज काली पट्टी बांध रखी है।वार्न 52 साल के थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया की तरफ से 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिये।(भाषा)
