सम्बंधित जानकारी
- I-League Football : फ्रान गोंजालेज की हैट्रिक, मोहन बागान ने नेरोका एफसी को 6-2 से रौंदा
- बिग बैश लीग क्रिकेट मुकाबले में राशिद खान ने एडीलेड स्ट्राइकर्स के लिए हैट्रिक ली
- दीपक चाहर की एक और हैट्रिक के बाद भी टी-20 में राजस्थान हारा
- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच को हैट्रिक चूकने का मलाल, फिर भी वे खुश
- Ind Vs Nz 1st Test: भारतीय टीम 165 रनों पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लंच तक 17 रन
Ashton Egger | एगर की हैट्रिक से ऑस्ट्रेूलिया ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 107 रनों से हराया
जोहानिसबर्ग। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टोन एगर की हैट्रिक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 107 रनों से हरा दिया। गेंद से छेड़खानी मामले में 2018 में प्रतिबंध झेलने के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका लौटे स्टीव स्मिथ ने 45 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही। मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस का उसके बल्लेबाज सामना नहीं कर सके। इसके बाद एगर के 3 विकेट से पूरी टीम टी-20 में अपने न्यूनतम स्कोर 89 रनों पर आउट हो गई। यह टी-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी है। 'मैन ऑफ द मैच' एगर ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए।
इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया का अपराजेय अभियान लगातार 9 मैचों का हो गया है। उसने 8 मैच लगातार जीता जबकि एक बेनतीजा रहा। आखिरी बार उसे टी-20 में पराजय का सामना नवंबर 2018 में करना पड़ा था। दूसरा मैच रविवार को पोर्ट एलिजाबेथ में और तीसरा बुधवार को केपटाउन में खेला जाएगा।
