शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. 3rd T20I India opt to bat against Bangladesh
Written By
Last Updated :हैदराबाद , शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (21:38 IST)

विजयादशमी पर संजू सैमसन का धूम धड़ाका, भारत ने बांग्लादेश को दिया 298 रनों का लक्ष्य

Sanju Samson
संजू सैमसन ने भारत के लिये सबसे तेज शतक जड़ा और उनके पहले शतक की मदद से भारत नेबांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 6 विकेट पर 297 रन बनाए। सैमसन ने 40 गेंद में शतक बनाया। वह 47 गेंद में आठ छक्कों और 11 चौकों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए । उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव (75) के साथ 70 गेंदों में 173 रन जोड़े।