1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. 300 ODIs, Chris Gayle, Cricketers, WI

वेस्टइंडीज से 300 वनडे मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल

Cricket tournament
पोर्ट आफ स्पेन। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे में उतरने के साथ ही 300 एकदिवसीय मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए। 
 
गेल ने विंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के 299 वनडे मैचों का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल एकदिवसीय इतिहास में 300 मैच खेलने वाले दुनिया के 21वें खिलाड़ी बन गए हैं। 
 
गेल ने इस साल फरवरी में कहा था कि वह विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अपना फैसला बदलते हुए कहा था कि वह भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेंगे। 
 
गेल भारत के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज में विंडीज टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन वह वनडे सीरीज खेल रहे हैं जो संभवत: उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है क्योंकि उन्हें भारत के खिलाफ 22 अगस्त से होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं रखा गया है।
अगला लेख
भारतीय महिला कुश्ती में विनेश और सरिता को रजत, साक्षी को कांस्य