सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई-मुम्बा की भिड़ंत से होगा चेन्नई चरण का आगाज
- प्रो वॉलीबॉल लीग में होगा आल स्टार महिला वॉलीबॉल मैच
- भारतीय जूनियर शटलर ने अंतरर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते
- डेविस कप मैचों का स्थान बदलने से पाकिस्तान ने किया इंकार
- सौरभ वर्मा ने लोह कीन यियू को हराकर हैदराबाद ओपन का खिताब जीता
भारत को एशियाई अंडर-23 वॉलीबॉल में मिला रजत
नई दिल्ली। भारतीय युवा वॉलीबॉल टीम को म्यांमार में एशियाई अंडर-23 वॉलीबाल चैंपियनशिप में रविवार को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास बनाया था और फाइनल में पहुंचने के साथ अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन फाइनल में उसे चीनी ताइपे ने 25-21, 25-20, 19-25, 25-23 से हराकर खिताब जीत लिया।
भारतीय कोच प्रीतम सिंह चौहान ने कहा, आज हमारा दिन नहीं था लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने वाकई शानदार प्रदर्शन किया। हम स्वर्ण नहीं जीत सके लेकिन हमारे लिए यह रजत भी ख़ास है। भारतीय टीम 13 अगस्त को स्वदेश लौटेगी।
