शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Rupee depreciates by 8 paise against dollar
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 जून 2022 (21:25 IST)

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर - Rupee depreciates by 8 paise against dollar
मुंबई। विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट के साथ 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर रुख के साथ खुला और फिर 77.82 पर आ गया, जो इसका सर्वकालिक निम्न स्तर है।
 
रुपए में पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट हुई। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 77.74 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत गिरकर 122.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.17 पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,512.64 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।