सम्बंधित जानकारी
- रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 77.59 पर बंद हुआ।
- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा
- विदेशी मुद्रा भंडार 28.05 अरब डॉलर घटा, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट
- चीनी कंपनियों ने 300 अरब डॉलर का भुगतान नहीं मिलने पर पाक में परिचालन बंद करने की चेतावनी दी
- भारत ने की कई देशों को खाद्य संकट से उबारने में मदद, करोड़ों डॉलर मूल्य का गेहूं किया निर्यात
Dollar के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़ा, 77.47 रुपए पर पहुंचा
मुंबई। डॉलर सूचकांक में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के कारण रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 77.47 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.47 पर खुला, जो पिछले बंद से 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.60 पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर सूचकांक की कमजोरी के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला। इसके अलावा अगले कुछ सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी की संभावना तथा एशियाई मुद्राओं की मजबूती से भी रुपए को बल मिल सकता है।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत गिरकर 117.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 101.72 पर था।
