सम्बंधित जानकारी
- चीनी कंपनियों ने 300 अरब डॉलर का भुगतान नहीं मिलने पर पाक में परिचालन बंद करने की चेतावनी दी
- उतार-चढ़ावभरे कारोबार में सेंसेक्स 106 अंक और टूटा, टाटा स्टील में 6.95 प्रतिशत की गिरावट
- रुपया न्यूनतम स्तर पर, क्यों कमजोर हो रहा है रुपया? क्या होगा आम आदमी की जेब पर असर?
- iPhones को धीमा करने का आरोप, Apple को हर यूजर को चुकाना होंगे 15 डॉलर, 6 साल पुराने मामले में फैसला
- ट्विटर की खरीद के लिए मस्क ने टेस्ला के 4 अरब डॉलर कीमत के शेयर बेचे
विदेशी मुद्रा भंडार 28.05 अरब डॉलर घटा, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर, 2021 के अंत के 635.36 अरब डॉलर से घटकर इस वर्ष मार्च महीने के अंत तक 607.31 अरब डॉलर रह गया है। इस तरह विदेशी मुद्रा भंडार में 28.05 अरब डॉलर की गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर अर्द्धवार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करता है। इसे पारदर्शिता और खुलासे के स्तर में सुधार की दृष्टि से प्रकाशित किया जाता है। यह रिपोर्ट हर साल मार्च और सितंबर के अंत में तैयार की जाती हैं। वर्तमान रिपोर्ट इस पूरी श्रृंखला में 38वीं रिपोर्ट है, जो मार्च 2022 के अंत की स्थिति के संदर्भ में है।
गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2021 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 635.36 अरब डॉलर था, जो मार्च 2022 के अंत तक घटकर 607.31 अरब डॉलर रह गया।
