• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Robust growth shows India bright star in global economy : BJP
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 जून 2023 (07:36 IST)

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितारा, भाजपा ने बताई सुनहरे भविष्य की तस्वीर

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितारा, भाजपा ने बताई सुनहरे भविष्य की तस्वीर - Robust growth shows India bright star in global economy : BJP
Indian Economy : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कृषि, विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और सेवाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी सरकार के भारी निवेश के परिणामस्वरूप 2022-23 में 7.2 प्रतिशत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितारा है।
 
नड्डा ने कहा कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को हाल के समय की अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों से आगे निकालने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का एक प्रमाण है।
 
उन्होंने कहा कि भारत के मजबूत सूक्ष्म-आर्थिक संकेतकों और समग्र आशावाद से पता चलता है कि हमारी अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में और भी अधिक मील के पत्थर हासिल करने के लिए तैयार है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में खपत में ‘रिकॉर्ड वृद्धि’ भारतीय अर्थव्यवस्था के सुनहरे भविष्य का संकेत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत एक चमकता सितारा है।
 
शुक्ला ने कहा कि भारत की मजबूत वृद्धि उच्च वैश्विक मुद्रास्फीति और दुनिया भर में आर्थिक सुस्ती के बीच आई है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने में सफल रही है।
 
पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि विकास दर भारत को लगातार दो वर्षों के लिए सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाती है।
 
उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध और उसके नतीजे, पश्चिमी दुनिया में वित्तीय तंगी और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी से लगे झटकों के बावजूद इस साल उच्च विकास दर हासिल की गई।
 
नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है और गति अच्छी है। मोदी सरकार द्वारा सक्षम व्यापक आर्थिक प्रबंधन ने सुनिश्चित किया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में 7 से 8 प्रतिशत जीडीपी विकास दर हासिल करेगी।