सम्बंधित जानकारी
- Covid -19 tips : कोरोना वैक्सीनेशन के बाद इन 5 बातों का रखें ध्यान
- माओवादियों ने फिर साबित किया वे आतंकवादी ही हैं
- गुजरात से दहलाने वाली तस्वीर, वडोदरा के श्मशान में लगे अस्थियों के ढेर
- कोरोना का लॉकडाउन इफेक्ट, गुजरात से प्रवासियों का पलायन
- कोलकाता के बेहाला में मिथुन के रोडशो को नहीं दी अनुमति, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
Residential Sale | कोरोना का साइड इफेक्ट, आवासीय बिक्री जनवरी-मार्च में 5 प्रतिशत घटी
नई दिल्ली। रियल एस्टेट ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण देश के 8 बड़े शहरों में जनवरी-मार्च 2021 के दौरान आवासीय बिक्री 5 प्रतिशत घटकर 66,176 इकाई रही। रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि पिछले 6 महीनों के दौरान मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले आई एनारॉक और नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में बताया गया था कि समीक्षाधीन अवधि में बिक्री क्रमश: 29 प्रतिशत और 44 प्रतिशत बढ़ी। इसके विपरीत प्रॉपटाइगर का आंकड़ा काफी कम है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भवन निर्माताओं ने प्राथमिक बाजार में 66,176 इकाइयों की बिक्री की, जो 1 साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 5 प्रतिशत कम है। (भाषा)
