1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol diesel prices remain stable on 16th day

पेट्रोल-डीजल की कीमतें 16वें दिन भी रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol Diesel
नई दिल्ली। देश में शनिवार को लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 90.40 रुपए और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन कंपनियों ने ग​त 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी। इसके बाद से फिर दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।\

 
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 महानगरों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रहीं।
 
शहर का नाम पेट्रोल डीजल (रुपए/लीटर)
 
दिल्ली 90.40 80.73
 
मुंबई 96.83 87.81
 
चेन्नई 92.43 85.75
 
कोलकाता      90.62 83.61। (वार्ता)
अगला लेख
उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं