1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol diesel

स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव | Petrol diesel

PetrolDiesel
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले लगातार 2 दिन इनके दाम बढ़े थे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को पेट्रोल 94.49 रुपए और डीजल 85.38 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा।
गत 4 मई से अब तक 17 दिन इनके दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 13 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.09 रुपए तथा डीजल 4.65 रुपए महंगा हो चुका है। 
अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के मूल्य अपरिवर्तित रहे। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई पेट्रोल क्रमश: 100.72 रुपए, 94.50 रुपए और 95.99 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
 
1 लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 92.69 रुपए, चेन्नई में 90.12 रुपए और कोलकाता में 88.23 रुपए रही। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)
अगला लेख
यूपी के गोंडा में सिलेंडर फटा, 2 मकान ढहने से 8 की मौत