शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
Written By
Last Updated : बुधवार, 26 मई 2021 (08:58 IST)

दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol diesel prices | दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में आज बुधवार को पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपए प्रति लीटर पर अ​परिवर्तित रही। डीजल भी 91.57 रुपए प्रति लीटर पर स्थि​र रहा।

 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 93.44 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 84.32 रुपए प्रति लीटर पर रहा। गत 4 मई से अब तक 13 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि 10 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.04 रुपए और डीजल 3.59 रुपए महंगा हो चुका है।

 
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 95.06 रुपए और कोलकाता में 93.49 रुपए प्रति लीटर रही। 1 लीटर डीजल की कीमत चेन्नई में 89.11 रुपए और कोलकाता में 87.16 रुपए पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे-
 
शहर का नाम पेट्रोल डीजल (रु./लीटर)
 
दिल्ली 93.44 84.32
मुंबई              99.71 91.57
चेन्नई 95.06 89.11
कोलकाता 93.49 87.16।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल, ओडिशा व सभी पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की गति हुई धीमी