1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. 24 may petrol diesel price

Fuel Rates: पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कितना हुआ बदलाव, जानिए आज की कीमतें

Today's prices of petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। गत 4 मई  से अब तक 12 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि नौ दिन इनके मूल्यों में  बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.81 रुपए और डीजल 3.34 रुपए महंगा हो चुका है।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में पेट्रोल आज 93.21 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 84.07 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।  इससे पहले रविवार को इनके दाम बढ़ाए गए थे।
 
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 99.49 रुपये, चेन्नई में 94.86 रुपए और कोलकाता में 93.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 91.30 रुपए, चेन्नई में 88.87 रुपए और कोलकाता में 86.91 रुपए प्रति लीटर रही।
 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
 
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे- 
शहर का नाम   पेट्रोल     डीजल 
दिल्ली          93.21     84.07
मुंबई          99.49         91.30
चेन्नई         94.86         88.87
कोलकाता     93.27          86.91
 
अगला लेख
Chhatrasal Stadium Case, दिल्ली से हुई थी Sushil Kumar की गिरफ्तारी