• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. लगातार 5वें दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (12:26 IST)

लगातार 5वें दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

PetrolDiesel
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को लगातार 5वें दिन स्थिर रहे। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सोमवार को 86.30 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 92.86 रुपए, 87.69 रुपए और 88.82 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही।
डीजल की कीमत दिल्ली में 76.48 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 83.30 रुपए, चेन्नई में 81.71 रुपए और कोलकाता में 80.08 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 86.30 : 76.48
मुंबई : 92.86 : 83.30
चेन्नई : 88.82 : 81.71
कोलकाता : 87.69 : 80.08। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सीतारमण ने टैबलेट से पढ़ा बजट भाषण