मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol crossed 100 mark in Mumbai
Written By
Last Updated : शनिवार, 29 मई 2021 (19:51 IST)

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 100 के पार

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए। पेट्रोल की कीमत भी 25 से 26 पैसे तक बढ़ी जबकि डीजल 28 से 30 पैसे महंगा हुआ है।
 
इस वजह से मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.19 रुपए पर पहुंच गई। डीजल के दाम 92.17 रुपए प्रति लीटर है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 93.94 रुपए जबकि डीजल का दाम 84.89 रुपए प्रति लीटर है। 
इसी तरह चेन्नई और कोलकाता में डीजल क्रमश: 89.65 रुपए और 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए और 93.97 रुपए प्रति लीटर है। 
 
उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर, इंदौर समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच चुकी है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी के बजट पर भी बुरा असर पड़ रहा है।