1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. पेट्रोल और डीजल लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, दिल्ली में पेट्रोल 90.78 और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर

Petrol Diesel | पेट्रोल और डीजल लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, दिल्ली में पेट्रोल 90.78 और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर

PetrolDiesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आने से गुरुवार को घरेलू स्तर पर लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई। दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 90.78 रुपए और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

 
इससे पहले लगातार 24वें दिन तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले महीने लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी जिससे लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 16 दिन में करीब 15 फीसदी गिर चुका है। यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर के चलते वहां ईंधन की मांग घटने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमत घटकर 60 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुकी है।
 
आमतौर पर जब कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने पर तेल की कीमतों में बदलाव नहीं किया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव के समय तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन अभी पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच तेल की कीमतों में कमी की गई है। देश के 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं-
 
शहर का नाम पेट्रोल डीजल रुपए/लीटर
 
दिल्ली              90.78 81.10
मुंबई                97.19 88.20
चेन्नई              92.77 86.10
कोलकाता          90.98 83.98। (वार्ता)
अगला लेख
Indore Corona Update: इंदौर में तेजी से पैर पसारता कोरोना, 584 नए मरीज, संक्रमण दर 13% के करीब