मंगलवार, 28 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. petrol and diesel
Written By
Last Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (09:19 IST)

पेट्रोल और डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें देश में हर रोज बदलती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में हुए बदलाव के अनुसार घरेलू तेल कंपनियांयहां रेट घटाती और बढ़ाती हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 3 सितंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पिछले दिन की तरह ही आज में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ। सितंबर महीने की पहले तारीख को ही ईंधन के दाम में कटौती हुई थी। पेट्रोल और डीजल 15-15 पैसा सस्ता हुआ था।

 
राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार आज आज पेट्रोल 101.34 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 88.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.33 पैसे प्रति लीटर है। अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी और भारी भरकम टैक्‍स की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्‍तर पर हैं।