1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. No change in petrol diesel prices

क्रूड ऑइल में नरमी के चलते 16वें दिन भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जारी। इसी के बीच घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर बनाए रखा। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 16वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में केंद्र सरकार द्वारा क्रमश: 5 रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आई थी। इसके बाद उत्तरप्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आई है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है।
 
कच्चे तेल की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार को 16वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर टिके रहे।
अगला लेख
लखीमपुर मामले में प्रियंका की पीएम मोदी को चिट्ठी, पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग