1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. today Petrol Diesel price

10वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए 4 महानगरों के भाव

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 10वें दिन भी स्थिर रहे।
 
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आई थी। इसके बाद उत्तरप्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आई है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बरकरार है। घरेलू बाजार में रविवार को 10वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।
 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे।
 
शहर    पेट्रोल  डीजल 
 
दिल्ली 103.87 86.67
 
मुंबई 109.98  94.14
 
चेन्नई 101.40 91.43
 
कोलकाता 104.67 89.79
अगला लेख
JNU में फिर हिंसा, ABVP और वाम गठबंधन के छात्रों के बीच झड़प, 12 घायल