1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel rates not changed on 10 th day

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ कच्चा तेल, 10 दिन से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 10वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
 
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर VAT में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आई है। इसके बाद से ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
 
अंतरष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बरकरार है। घरेलू बाजार में रविवार को दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के दाम 89.79 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 
अगला लेख
CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 11,271 नए मामले, 17 माह में सबसे कम एक्टिव मरीज