महंगाई की मार, WPI 8.3 फीसदी पर, टूटा 42 माह का रिकॉर्ड
गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में थोक महंगाई दर (WPI Inflation) उछलकर 8.3% पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल, LPG, कच्चे तेल और बिजली की कीमतों में वृद्धि के साथ ही मिडिल ईस्ट संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई बाधित होने की वजह से थोक महंगाई बड़ी है।
अप्रैल में थोक महंगाई दर में बड़ा उछाल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में थोक महंगाई दर 8.30% रही, जबकि पिछले महीने यानी मार्च में यह 3.88% पर थी। यानी सिर्फ एक महीने में होलसेल इंफ्लेशन में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
क्यों लगा महंगाई का झटका
फ्यूल एंड पावर इन्फ्लेशन अप्रैल में बढ़कर 24.71% हो गई जबकि मार्च में यह सिर्फ 1.05% थी। इसी तरह कच्चे तेल में महंगाई अप्रैल में 88.06% तक पहुंच गई, जबकि मार्च में यह 51.5% थी। यानी एक महीने में इन 2 कैटेगरी में बहुत तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। खाद्य वस्तुओं की महंगाई में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई
गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद भी देश में सरकार ने अब तक पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखे हैं। हालांकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। थोक महंगाई बढ़ने का असर आने वाले दिनों में खुदरा महंगाई पर भी पड़ सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें