• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. HDFC Bank interest rate
Written By
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (09:46 IST)

एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दर, जानिए क्या होगा असर...

एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दर, जानिए  क्या होगा असर... - HDFC Bank interest rate
मुंबई। आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह अन्य वाणिज्यिक बैंकों के कदम के अनुरूप है। बैंक ने कहा कि खुदरा प्रधान उधारी दर (आरपीएलआर) में वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी। 
 
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्याज दर में वृद्धि 0.05 प्रतिशत से 0.20 प्रतिशत तक है। कम राशि के कर्ज पर सबसे कम ब्याज दर बढ़ाई गई है। 
 
महिलाओं द्वारा लिए गए 30 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज दर अब 8.40 प्रतिशत होगी जबकि अन्य के लिए यह 8.45 प्रतिशत किया गया है। 
 
प्रवक्ता के अनुसार 30 लाख रुपए से लेकर 75 लाख रुपए तक के कर्ज पर महिलाओं के लिए ब्याज दर 8.55 प्रतिशत तथा अन्य के लिए 8.60 प्रतिशत होगी। वहीं 75 लाख रुपए से अधिक के कर्ज पर महिलाओं के लिए ब्याज दर 8.65 प्रतिशत तथा अन्य के लिए 8.70 प्रतिशत होगी। 
 
हालांकि रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर में कोई वृद्धि नहीं की है लेकिन नकदी की कमी के कारण बैंक ब्याज दर बढ़ा रहे हैं। 
 
इससे पहले एक्सिस बैंक, यस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में वृद्धि की थी। उसके बाद एसबीआई समेत अन्य बैंकों ने भी यह कदम उठाया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आज फिर भारत बंद, सुरक्षा सख्त