1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. IPL 11, BSNL, Prepaid mobile subscriber, New gift

बीएसएनएल ने दिया प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को नया तोहफा

IPL 11
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पैक के रूप में अनलिमिटेड डाटा एसटीवी 248 लांच किया है।


कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 248 रुपए के इस विशेष डाटा पैक में 153 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें आईपीएल मैच के दौरान 51 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 3 जीबी अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर लांच किए गए इस 248 एसटीवी की ऑफर अवधि 7 से 30 अप्रैल तक है।

इस दौरान यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले बुधवार को रिलायंस जियो ने क्रिकेट सीजन के लिए 251 रुपए में 102 जीबी के डेटा पैक की घोषणा की थी। भारती एयरटेल ने कल कहा था कि वह अपने टीवी ऐप पर हॉटस्टार के जरिए आईपीएल मैचों की नि: शुल्क लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगी।
अगला लेख
ब्रिटेन में शीतल पेयों पर लग सकता है 'मीठा कर'