1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold strengthened by Rs 138

सोने में रही 138 रुपए की मजबूती, चांदी भी 224 रुपए चढ़ी

delhi bullion market
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 138 रुपए की बढ़त के साथ 49,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 49,648 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 224 रुपए की बढ़त के साथ 56,514 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,290 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,639 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 18.67 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।(भाषा)
अगला लेख
शेयर बाजार में मचे हाहाकार से 4 दिनों में निवेशकों के 13.30 लाख करोड़ रुपए डूबे